धमदाहा: यूपी कुंभ मेले में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में यूपी पुलिस ने भवानीपुर से एक युवक को किया गिरफ्तार
प्रयागराज में लगने वाले कुम्भ मेला को उड़ाने की धमकी देनेवाले एक युवक को यूपी पुलिस ने भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार कर लिया है । यूपी पुलिस ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शहीदगंज पंचायत के वार्ड 4 में छापेमारी करते हुए धमकी देनेवाले युवक आयुष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है ।