धमदाहा: रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के अरबन्ना नहर में एक अधेड़ की हत्या कर शव फेंका गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बीकोठी प्रखंड के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र में अरबन्ना नहर के नजदीक एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दिया गया । मृतक व्यक्ति बड़हरी निवासी गुरुदेव मिश्रा का पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा (लगभग 55 बर्ष) था । मृतक अनिरुद्ध मिश्रा बीकोठी प्रखंड मुख्यालय के कबूतरा स्थान चौक पर पूजन सामग्री की दुकान चलाता था ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।