धमदाहा: धमदाहा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया हड़ताल, साफ-सफाई का कार्य हुआ ठप्प
धमदाहा नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी दैनिक मजदूरी में वृद्धि एवम अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह से सभी हड़ताल पर चले गए है सुबह से ही सभी सफाई कर्मी झाड़ू रखकर उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में एकजुट होकर नगर पंचायत के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर चले गए।