करछना: इरादतगंज ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही ट्रक से टकराई, चालक हुआ घायल
घटना प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज ओवर ब्रिज की है,जहां आज मंगलवार को रात्रि करीब 9:30 बजे घूरपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रक से जा टकराई,घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि कार में बैठे 2 अन्य लोग बाल - बाल बचे हैं,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।