करछना: करेहा में एक गरीब की भूमिधरी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा कर घर का निर्माण, पुलिस से की गई शिकायत
करछना थाना क्षेत्र के करेगा ग्राम सभा में उक्त गांव निवासी हरिश्चंद्र के भूमिधारी जमीन पर पड़ोस के दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई बार मना किया गया लेकिन वह सभी लड़ने झगड़ने पर अमादा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे करीब पीड़ित करछना थाना पर पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।