करछना: पिपिरसा गांव में मिट्टी लादने जाते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई मौत
घूरपुर थाना क्षेत्रके पिपिरसा गांव निवासी संदीप कुमार मंगलवार सुबह 3 बजे करीब ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लादने के लिए जा रहा था। उसी दरमियान गांव के बाहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची जांच में जुटी।