करछना: बसरिया गांव में तीन दिन से लापता युवक का नहीं लग रहा सुराग, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना का किया घेराव
करछना थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के रहने वाला सूर्यमणि यादव शुक्रवार को घर से घूमने कहीं निकला था। रात तक घर नहीं लौटा शनिवार सुबह घर वालों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। कहीं पता न लगने पर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। फिर भी 3 दिन से लापता युवक का पता न लगने पर सोमवार दोपहर 3 बजे करीब परिजनों ने करछना थाना का किया घेंराव। पुलिस ने जल्द खोजने का दिया आश्वासन।