Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
image
image
image
image

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ* *पदाधिकारियों को निर्देश - अधिकाधिक समस्याओं का ऑन द स्पॉट किया जाए निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 14 अगस्त 2026, जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, घरेलू हिंसा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।

Khizirsarai, Gaya | Aug 14, 2026

MORE NEWS

लखीसराय में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़ में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

लखीसराय। सावन के तीसरे सोमवार को अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार को भगदड़ मच गई. हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है. इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

हादसा अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ. बताया जा रहा है कि पुरुषों की कतार की ओर एक खंभा गिर गया. इसके बाद भीड़ में बिजली का करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गयी. लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, खंभे से गिरा तार बिजली की चालू लाइन नहीं, बल्कि केबल वायर था.

करंट लगने की अफवाह के बाद पुरुषों की ओर से भीड़ अचानक पीछे की तरफ दबाव बनाने लगी. इसका असर महिलाओं की कतार पर पड़ा. भीड़ के दबाव में बैरिकेडिंग टूट गयी और कई महिलाएं एक-दूसरे पर गिर गयीं. देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

50 हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे

सावन के तीसरे सोमवार को अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात सामने आयी है. भारी भीड़ के कारण मंदिर और स्टेशन के बीच रास्ते पर काफी दबाव था. हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

चार मृतकों की पहचान

हादसे में अब तक चार मृतकों की पहचान हुई है. इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी और हेमलता देवी तथा मुंगेर की रिंकू देवी शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

अफवाह ने बढ़ाया हादसे का दायरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभा गिरने के बाद करंट फैलने की बात सुनकर लोग घबराकर भागने लगे. भगदड़ के दौरान बैरिकेडिंग भी टूट गयी. अचानक बने दबाव के कारण महिलाओं की कतार में अफरा-तफरी फैल गयी और कई श्रद्धालु गिर पड़े.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

लखीसराय में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़ में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत लखीसराय। सावन के तीसरे सोमवार को अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार को भगदड़ मच गई. हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है. इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसा अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ. बताया जा रहा है कि पुरुषों की कतार की ओर एक खंभा गिर गया. इसके बाद भीड़ में बिजली का करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गयी. लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, खंभे से गिरा तार बिजली की चालू लाइन नहीं, बल्कि केबल वायर था. करंट लगने की अफवाह के बाद पुरुषों की ओर से भीड़ अचानक पीछे की तरफ दबाव बनाने लगी. इसका असर महिलाओं की कतार पर पड़ा. भीड़ के दबाव में बैरिकेडिंग टूट गयी और कई महिलाएं एक-दूसरे पर गिर गयीं. देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गयी. 50 हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे सावन के तीसरे सोमवार को अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात सामने आयी है. भारी भीड़ के कारण मंदिर और स्टेशन के बीच रास्ते पर काफी दबाव था. हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. चार मृतकों की पहचान हादसे में अब तक चार मृतकों की पहचान हुई है. इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी और हेमलता देवी तथा मुंगेर की रिंकू देवी शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. अफवाह ने बढ़ाया हादसे का दायरा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभा गिरने के बाद करंट फैलने की बात सुनकर लोग घबराकर भागने लगे. भगदड़ के दौरान बैरिकेडिंग भी टूट गयी. अचानक बने दबाव के कारण महिलाओं की कतार में अफरा-तफरी फैल गयी और कई श्रद्धालु गिर पड़े. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

Khizirsarai, Gaya | Aug 17, 2026

आजादी कप कराटे चैंपियनशिप में गया के खिलाड़ियों का जलवा, 15 पदक जीते

आजादी कप कराटे चैंपियनशिप में गया के खिलाड़ियों का जलवा, 15 पदक जीते

Khizirsarai, Gaya | Aug 17, 2026