परसिया: पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के प्रयासों से सियाल घोघरी खदान के मजदूरों को मिला बोनस
सियाल घोघरी खदान के मजदूरों को प्रबंधन ने दिवाली बोनस दे दिया है। दिवाली बोनस और अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने प्रबंधन से चर्चा की थी। ताराचंद बावरिया से सियाल घोघरी कोयला खदान के कर्मचारियों ने मिलकर बोनस नही मिलने की समस्या बताई थी। बुधवार 6 बजे बताया कि कामगारों को बोनस मिल गई है।