अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को दैहिक शोषण करने वाले आरोपी सतनाम सिंह जाटवर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सतनाम सिंह जाटवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सतनाम सिंह जाटवर, बलौदा के वार्ड नंबर 13 के निवासी के रहने वाला है।