सुल्तानपुर: सुलतानपुर:पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 89.700 पर ट्रक से टकराई XUV,1 की मौत,4घायल,घटना का CCTV आया सामने
सुलतानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 89.700 पर दिल्ली से वाराणसी जा रही XUV कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 1 की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को CHC पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उनके प्रथम उपचार के बाद गंभीर हालत देख ट्रामा सेंटर अयोध्या रेफर कर दिया है। घटना का CCTV सामने आया है।