सुल्तानपुर: शहर स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में हुआ खेल दिवस का आयोजन, नगर पालिका परिषद चेयरमैन रहे मुख्य अतिथि
सुल्तानपुर के हेलो चैंप्स स्कूल में खेल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल और स्कूल के चेयरमैन नरसिंह नाथ सिंह रहे। स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद रहे। खेल में विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, वाटर स्पंज रेस, लेमन एंड स्पून रेस, स्किपिंग रोप प्रतियोगिता आदि में भाग लिया।