सुल्तानपुर: भाईं गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धम्मौर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाईं में रविवार को वृद्ध बुद्धू कनौजिया ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पुत्र दिनेश कनौजिया के मुताबिक उसके पिता ने गांव के बाहर बाग में मफलर से फांसी लगाया है। धम्मौर थाना प्रभारी तरुण कुमार पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।