सुल्तानपुर: सुलतानपुर:बाजार से घर जाते समय टाटियानगर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर,मौत
सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना अंतर्गत मालवा गांव निवासी अजय कुमार बाजार से समान खरीद कर घर जा रहे थे। तभी टाटियानगर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह चोटिल हो गये। लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों में मचा कोहराम।सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।