सुल्तानपुर: सुलतानपुर:नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे मामले में सभासद मनीष जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया
सभासद मनीष जायसवाल ने बताया कि सांसद मेनका गांधी के निर्देश पर यहां पार्क बनाने का कार्य चल रहा था।जिसको डीएम द्वारा यह कह कर रुकवा दिया गया था कि पहले जमीन की पैमाइश हो जाए फिर निर्माण कार्य किया जाए।उसके बाद यहां पर रातों रात एक नई दीवार का निर्माण कर दिया गया।जिसकी शिकायत तहसीलदार से की गई। मौके पर तहसीलदार आए और उन्होंने भी माना कि यह दीवार गलत बनी है।