*अजनार मोड़ पर सड़क हादसा*
*दो लोग घायल, 108 एंबुलेंस की मदद से लहार अस्पताल में कराया गया भर्ती*
लहार :हीरापुरा (यूपी) निबासी दो लोग अजनार मोड़ के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए,हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें समय रहते 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए लहार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूनम बाथम (उम्र 28 वर्ष) और उदय सिंह (उम्र 34 वर्ष) हीरापुरा जा रहे थे। इसी दौरान अजनार मोड़ पर अचानक उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस में तैनात ईएमटी (EMT) मनीष नायक और पायलट लाल प्रताप ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और बिना समय गंवाए उन्हें लहार अस्पताल शिफ्ट किया, जहां दोनों का इलाज जारी है।। #पुलिस #BhindNews #भिंड #मुरैना #polic #ब्रेकिंग #viral #bhind