*पराली वाले खेत में सुपर सीडर से सीधी बुवाई का सजीव प्रदर्शन*
*ग्राम चक खनेता (गोहद) में किसानों के लिए प्रदर्शन आयोजित*
*भिण्ड 10 नवम्बर 2026/*
उप संचालक कृषि कार्यालय भिण्ड के मार्गदर्शन में आज ग्राम चक खनेता, विकासखंड गोहद में सुपर सीडर मशीन से धान की पराली वाले खेत में सीधे बीज की बुवाई का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि सुपर सीडर मशीन खेत की जुताई किए बिना, पराली के बीच से सीधे बीज बोती है। इससे खेत तैयार करने में लगने वाला समय और लागत दोनों कम होते हैं, नमी का संरक्षण होता है और मिट्टी की संरचना बनी रहती है। पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे वायु प्रदूषण और मिट्टी के जैविक तत्वों के नुकसान से बचाव होता है।
कृषि विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों को मशीन के संचालन, बीज की मात्रा, गहराई समायोजन तथा बुवाई के उचित समय की जानकारी दी। किसानों ने मशीन की कार्यप्रणाली को नज़दीक से देखा और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
उप संचालक कृषि ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए ऐसी आधुनिक तकनीकें अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएँ और सुपर सीडर जैसी मशीनों का उपयोग करके अपनी उत्पादकता तथा आय बढ़ाएँ। इच्छुक किसान अपने नज़दीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर मशीन की उपलब्धता और अनुदान की जानकारी प्राप्त कर सकते #fbyシvideo #fbreelsfypシ゚ #fbreel #JansamparkMP #BhindNews