कुरई: पीपरवानी PHC में नहीं हैं डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ANM के भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं
Kurai, Seoni | Aug 1, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड स्थित पीपरवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं स्टाफ की भारी कमी के बीच संचालित हो रही हैं। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यहां पिछले छह माह से डॉक्टर नहीं हैं। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और ड्रेसर के पद भी रिक्त हैं, जिससे स्टाफ नर्स और एएनएम अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभा रही हैं।