कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से आरपीएफ ने अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से रविवार शाम करीब पांच बजे आरपीएफ ने अवैध शराब की बोतल बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग के दौरान रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से बैग बरामद किया गया। बरामद बैग की तलाशी लेने पर 23 अवैध शराब की बोतल बरामद हुआ। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 11 हजार 7 सौ रुपए बताई जा रही है।