कांके: पीएम मोदी के रोड शो से पहले केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक स्कूटी से किया मुआयना
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2024 ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक रविवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पीएम मोदी के रोड शो से पहले स्कूटी से मुआयना किया। बता दें कि पीएम मोदी ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक रोड शो करेंगे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी आम लोगों के बीच रहेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों की भीड़ जुटने लगी है।