कांके: प्रधानमंत्री के रांची रोड शो के लिए ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक वन-वे किया गया
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2024 रांची स्थित ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक रविवार सुबह 10 बजे पीएम मोदी के रोड शो को लेकर वन वे कर दिया गया है। इसके साथ ही हर जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पीएम मोदी का रोड शो शाम करीब 4:50 बजे ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक होगा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पीएम मोदी आम लोगों के बीच रहेंगे।