### पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्री माली ने मां गंगा की महाआरती में हुए शामिल
**मिर्जापुर।** नवरात्रि के दूसरे दिन विंध्याचल के पक्का घाट पर विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में भव्य मां गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्री माली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गंगा आरती प्रमुख रामानंद तिवारी की टीम ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद पांच अर्चकों ने संगीतमय महाआरती की। इस दौरान 101 माताओं-बहनों ने एक साथ मां गंगा की आरती उतारी, जिससे पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में सोहनलाल श्री माली को अंगवस्त्र और मां गंगा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #मिर्जापुर #विंध्याचल #मां_गंगा_महाआरती #शारदीय_नवरात्रि