### ग्राम प्रहरियों का सम्मान, साइकिल और टिफिन बॉक्स वितरित
**मिर्जापुर।** पुलिस लाइन परिसर में आयोजित ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा साइकिल और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने मानदेय में वृद्धि की घोषणा की।
#Mirzapur #TodayMirzapurNews #योगीआदित्यनाथ #ग्रामप्रहरी #मिर्जापुर_पुलिस #उत्तरप्रदेश