**आप नेता सुनील कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिवंगत अनिल पाण्डेय के परिजनों से की मुलाकात**
**मिर्जापुर।** आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को आप नेता सुनील कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सुनील कुमार पाण्डेय के बड़े भाई स्वर्गीय अनिल पाण्डेय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान संजय सिंह ने दिवंगत अनिल पाण्डेय के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों के बीच शोक का माहौल रहा।
#TodayMirzapur #SanjaySingh #AamAadmiParty #मिर्जापुर #संजयसिंह #सुनीलकुमारपाण्डेय #शोक_संवेदना