कसमण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीरनगर में स्थित अम्बेडकर पार्क को प्रशासन ने बुलडोज़र की मदद से अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह कार्रवाई बीते दिन ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई। पीरनगर निवासी मुरली पुत्र रामदयाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर पार्क और उससे जुड़े रस्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।