जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ दी गई सलामी
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में 80 वां स्वतंतता दिवस पर शनिवार की सुबह 9:00 बजे पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं प्रभारी मंत्री के द्वारा स्टेडियम के चारों ओर घूम कर परेड का निरीक्षण किया गया।