चित्तौड़गढ़: भोई खेड़ा में कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष को लेकर पक्षियों के लिए सेवा कार्य करते हुए बांधे परिंडे
चित्तौड़गढ़ में वार्ड नंबर 57 बूथ संख्या 120 पर भारतीय नववर्ष को लेकर कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। नव वर्ष पर मंदिर चौराहे पर तिलक लगाकर मिश्री नीम के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भारतीय नव वर्ष को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 21 परिंडे पक्षियों के लिए बांधकर सेवा कार्य किया है। साथी भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम भी किया जाएगा।