चित्तौड़गढ़: ऋतुराज वाटिका में भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम को लेकर भारतीय नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम को लेकर भारतीय नव वर्ष आयोजन स्वागत समिति द्वारा शहर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इंदिरा गांधी स्टेडियम से महिलाओं द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रात को सुभाष चौक पर भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीपदान किया जाएगा। वही सर्व समाज द्वारा मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम से शोभायात्रा निकल जाएगी।