चित्तौड़गढ़: एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए अशोकनगर में महिला पुरुषों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए रंग तेरस का पर्व मनाया
चित्तौड़गढ़ शहर के अशोक नगर में महिला व पुरुषों ने धूमधाम से रंग तेरस का पर्व मनाया। आज रविवार को शहर के अशोकनगर में महिला व पुरुषों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए रंग गुलाल लगाकर रंग तेरस का पर्व मनाया है। महिला व पुरुषों ने बताया कि पारंपरिक तौर से चित्तौड़गढ़ में रंग तेरस का पर्व मनाया जाता है। एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए यहां पर तेरस खेली जाती है।