चित्तौड़गढ़: भंडारिया में 25 परिवारों को प्रदान की गई भारतीय संविधान की बुकलेट और डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर, संगोष्ठी का आयोजन
भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा डॉ अम्बेडकर पखवाड़ा के अंतर्गत भंडारिया में 25 परिवारों को भारतीय संविधान की बुकलेट वितरित की गई। अकादमी के जिलाध्यक्ष मदन ओजस्वी के निर्देशानुसार पखवाड़ा संयोजक बाबू लाल बैरवा के नेतृत्व में लोगों को बाबा साहब की तस्वीर एवं संविधान की बुकलेट का प्रदान की गई। यह जानकारी सह संयोजक निर्मल देसाई ने दी।