चित्तौड़गढ़: 10 अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव के आसार, मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने के संकेत
जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को बारिश होने के संकेत दिए हैं। शनिवार रात शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट आई जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली और बारिश होने का अनुमान लगाया। तेज हवाएं भी चल सकती है।