चित्तौड़गढ़: लोकसभा चुनाव से पहले गोपाल नगर के ग्रामीणों ने मतदान का किया विरोध, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे
लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीणों ने मतदान का किया विरोध रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। चित्तौड़गढ़ के समीप प्रति मानपुरा पंचायत के गांव गोपाल नगर में आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया विगत 40वर्षों से इस रोड का निर्माण नहीं किया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले यूआईटी द्वारा रोड की स्वीकृति हो गई। परंतु कार्य शुरू नहीं किया गया।