#बालाघाट
सेक्टर स्तरीय बैठक में ग्राम विकास को जन आंदोलन बनाने पर जोर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक महेश पटले के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र भगत के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अभ्युदय सामाजिक विकास संस्था के सेक्टर क्रमांक-03 (तिरोड़ी) की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक गुरुवार को ग्राम हीरापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई।
बैठक में ग्राम खजरी, चिकमारा, धनकोषा, तिरोड़ी एवं हीरापुर की समितियों को परिषद के 9 बिंदुओं पर जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने और उनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के बाद हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इसके पश्चात फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
नवांकुर सखियों ने किया वृक्ष बंधन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नवांकुर सखियों ने वृक्षों को राखी बांधकर वृक्ष बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वृक्षों की रक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष संदीप शर्मा, परामर्शदाता अरविंद दरवड़े सहित जसवंता साखरे, छमन पटले, बसंता पटले, प्रेमलता पटले, शिवानी गौतम, श्यामकला नेवारे, छाया ऊइके, ममता मेश्राम, प्रमिला गौतम, पूर्वा पटले, प्रमिला गाते, निकिता तुरकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#gaddeptmp
21 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026