#बालाघाट
वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी
सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती वनांचल के बैगा मरीजों और एनआरसी के बच्चों के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सेवा का सिलसिला जारी है। 4 सितंबर को माँ लंजकाई ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बैगा मरीजों, उनके परिजनों और एनआरसी में भर्ती बच्चों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
माँ लंजकाई ट्रस्ट ने बताया कि अस्पताल में बैगा समुदाय के मरीज जब तक भर्ती रहेंगे, तब तक उन्हें प्रतिदिन फल वितरित किए जाएंगे। बीमारी की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। वहीं आशा सामाजिक कल्याण समिति बालाघाट के सदस्य विधान जोगी द्वारा भी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए रोजाना निःशुल्क नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वनांचल से इलाज के लिए आए कई परिवारों के लिए भोजन की यह व्यवस्था आर्थिक परेशानी के समय बड़ी मदद साबित हो रही है।
इलाज के साथ फल, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था से अस्पताल में सेवा और संवेदना की मिसाल देखने को मिल रही है। समाजसेवियों की इन पहलों से मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी के दौरान मानसिक एवं सामाजिक संबल मिल रहा है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
18 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026