जमुई: छठ पर्व को लेकर मिट्टी लाने गए युवक की मिट्टी में ही दबाकर हुई मौ^त
जमुई: जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ककनचोर गांव में छठ पर्व के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान बुधवार की सुबह मिट्टी का एक बड़ा चट्टान गिर गया। जिससे दब कर राजेश्वर ठाकुर के पुत्र पवन कुमार की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी के बाद फौरन ग्रामीणों के सहयोग से पवन कुमार को निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। #jamui #CrimeNews #crimealert #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 11, 2026