बाढ़: बाढ़ स्टेशन रोड: कैंची व चाभी से दवा दुकानदार पर हमला, बुरी तरह किया ज़ख्मी
Barh, Patna | Jul 18, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दवा दुकानदार प्रमोद कुमार ने शुक्रवार 4 बजे बताया कि 6 महीने पहले एक व्यक्ति दवा ले गया था। दवा एक्सपायर होने के बाद रिटर्न करने आया था। जब दवा वापस नहीं लेने की बात कही तब 4 से 5 लड़कों ने मिलकर बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया।