बाढ़: लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के ठिकानों पर पुलिस का छापा
Barh, Patna | Jul 18, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग तथा गौरक्षणी स्थित कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर अचानक सात थानों की पुलिस रेड करने पहुंच गई। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे की गई।बता दें कि बाढ़ थाना में 2023 में थाना कांड संख्या 98/23 दर्ज की गई थी, जिसको लेकर शुक्रवार को पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।