सभी मुरैनावासी आगे आएं और रक्तदान करें
सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल मुरैना में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर ने स्वयं किया रक्तदान
#SevaSankalpAbhiyan के अवसर पर जिला अस्पताल, मुरैना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सेवा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सेवा-संकल्प अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। सभी मुरैनावासी आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में सहभागी बनें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आपका रक्त किसी के जीवन के लिए उम्मीद बन सकता है। इसलिए आइए, सेवा और मानवता के इस संकल्प के साथ रक्तदान करें और दूसरों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #morena #morena2026 #JansamparkMP #MadhyaPradesh #HappyBdayPMModi