#SevaSankalpAbhiyan के तहत ‘नमो युवा शक्ति’ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
आजीविका स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं जेन-जी युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में सेवा, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, मुरैना में ‘नमो युवा शक्ति’ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजीविका स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, उनके परिवार की जेन-जी युवतियों एवं आरसेटी की बेटियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंषाना सहित समाजसेवी, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं एवं युवतियों की खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों से सेवा-संकल्प अभियान से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सेवा-संकल्प अभियान से जुड़कर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर रही हैं और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि जब नारी सशक्त एवं आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार सशक्त एवं समृद्ध होता है। महिला के आगे बढ़ने से परिवार और समाज भी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में महिलाओं एवं युवतियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता अभियान को व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही है। खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
पूर्व विधायक श्री रघुराज कंषाना ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित खेल एवं अन्य गतिविधियों में आजीविका स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बहनों तथा आरसेटी की बेटियों की सहभागिता उत्साहजनक है। नारी युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ऐसे आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महिलाओं एवं बेटियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी सक्रिय सहभागिता अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होगी।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में अम्बाह ने प्रथम, पहाड़गढ़ ने द्वितीय तथा मुरैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुकिंग प्रतियोगिता में पहाड़गढ़ प्रथम, जौरा द्वितीय तथा कैलारस तृतीय स्थान पर रहा। बोरा रेस फाइनल में पोरसा की रोशनी तोमर ने प्रथम, मुरैना की उमा बघेल ने द्वितीय तथा मुरैना की ज्योति जगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में पोरसा विजेता तथा आरसेटी उपविजेता रहा।
100 मीटर दौड़ के फाइनल में पोरसा की अंजली तोमर ने प्रथम, मुरैना की करीना ने द्वितीय तथा अम्बाह की खुशबू रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच रेस के फाइनल में अम्बाह की सोनम कुशवाह ने प्रथम, मुरैना की मुस्कान बघेल ने द्वितीय तथा अम्बाह की बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘नमो नारी शक्ति’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाली आजीविका स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला खेल अधिकारी, आरसेटी निदेशक तथा जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश तोमर की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा-संकल्प अभियान में महिला एवं युवा शक्ति की सक्रिय जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिला। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सामूहिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
#HappyBdayPMModi #सेवा_संकल्प_अभियान #morena #morena2026 #JansamparkMP #MadhyaPradesh