मुरैना में कार से खतरनाक स्टंट, छात्र और बुजुर्ग को मारी ट.क्कर
मुरैना। जीवाजी गंज में राम जानकी मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अर्जुन पुत्र प्रभूदयाल जाटव (64), निवासी गांधी कॉलोनी और आशीष पुत्र बहादुर सोनी (17), निवासी गांधी कॉलोनी को टक्कर मारकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आशीष 11वीं कक्षा का छात्र है और कोचिंग जा रहा था, जबकि अर्जुन पार्क में टहलने निकले थे। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
#मुरैना #morena #पुलिस