नावकोठी: टेकनपुरा में बांसवाड़ी विवाद में हुई मारपीट एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी,मामला थाना में दर्ज
टेकनपुर में बांसवाड़ी को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी रामविवेक सिंह का प्राथमिक उपचार नावकोठी के पीएचसी में कराई गई। गंभीर स्थिति के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया जहां निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा है। उसने गांव के रामाकांत सिंह एवं अन्य को नामजद किया है।