नावकोठी: पुलिस ने डफरपुर बूढी गंडक नदी से अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर और जेसीबी को किया जब्त,नावकोठी थाना में मामला दर्ज
नावकोठी पुलिस ने बुढी गंडक नदी के डफरपुर दियारा से अवैध मिट्टी खनन करते पांच ट्रैक्टर एक जेसीबी को जब्त किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग के पदाधिकारी के सूचना के आलोक में नावकोठी के पुलिस पदाधिकारी ने अवैध मिट्टी कटाई और ढुलाई करते ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त कर थाना लाई है तथा सुसंगत धारा में कांड दर्ज किया गया।