नावकोठी: नावकोठी एपीएस खेल मैदान में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति जख्मी,मामला थाना में दर्ज
नावकोठी के एपीएस खेल मैदान में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी सुनील ठाकुर का पुत्र नीतीश कुमार है। इलाज पीएचसी नावकोठी में की गई। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। नीतीश कुमार ने थाना में लिखित शिकायत कर गांव के ही शंखी कुमार पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाकर नामजद किया है।