नावकोठी: नावकोठी विमर्श कक्ष में बीएलओ की बैठक,मतदान प्रतिशत शतप्रतिशत कराने के लिए मतदाता जागरूकता पाठशाला लगाने का निर्देश
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में बीएलओ की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चिरंजीव पांडे ने किया। उन्होंने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता पाठशाला लगाने का निर्देश दिया। 85 वर्ष के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को उनके सुविधा के अनुसार मतपत्र से मतदान करने की सहमति पत्र भरवाने उसकी सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिए।