नावकोठी: इनैया में भारत फाइनेंस कर्मी से नगदी मोबाइल और अन्य कागजात की बदमाशों ने की लूट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
इंडिया फाइनेंस कर्मी के साथ अज्ञात बदमाशों ने नगदी मोबाइल एवं कागजात की लूटपाट की। कर्मी रवीश कुमार ने नावकोठी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कांड दर्ज कराया। उसने बताया कि नावकोठी ठाकुरबारी टोला से लोन की राशि वसूलकर मंझौल ब्रांच में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान इनैया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की।