बी-पैक्स जुझारपुरा ने चलाया वसूली अभियान, कई गांवों में पहुंची टीम
कोंच। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के आदेश पर बी-पैक्स जुझारपुरा सुसाईटी की ओर से बकाया धनराशि की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। रविवार को समिति की टीम ने जुझारपुरा, पचीपुरी, कुदरा, सामी, असुपुरा, गेंदोली, सीकरी, दबकाई, भदेवरा, रतनपुरा और चमरउआ सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। टीम ने ग्रामीणों को बकाया ऋण की धनराशि समय से जमा करने के लिए प्रेरित किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष दशरथ पटेल, शाखा प्रबंधक वीरु दिवाकर, प्रबंध निदेशक प्रियंक पांडेय, आंकिक विनोद पटेल, राजेश शुक्ला, राम अनुग्रह और सहकारी कुर्क अमीन कोमल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jun 14, 2026