गढ़ी: गढ़ी परतापुर नगर में ठाठ-बाठ से निकली भोले बाबा की शाही सवारी, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर
Garhi, Banswara | Sep 12, 2026 गढ़ी- परतापुर नगर में शनिवार को श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर से भोले बाबा की भव्य शाही सवारी ठाठ-बाठ के साथ निकली। इस दौरान नगर पूरी तरह शिवमय हो उठा। दुल्हन-सा सजे मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज, घंटियों की झंकार और गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।शाम 5बजे मिली जानकारी अनुसार शाही सवारी हर्षोल्लास के साथ निकली।