देवबंद: बुध बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला का पर्स गायब, दो युवकों पर चोरी का आरोप, पुलिस कर रही है पूछताछ
सहारनपुर के देवबंद में बुध बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला का पर्स गायब होने से हड़कंप मच गया। महिला ने दो युवकों पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को कोतवाली में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला बुध बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी।