नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में खेत में पानी लगाने गए एक वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों का छत्ता गिरा, हालत गंभीर
महाराजपुर क्षेत्र में बुधवार 4 बजे एक वृद्ध किसान मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। खेतों में पानी लगाने के दौरान एक पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे,सिर और शरीर के कई हिस्सों में डंक मारे। वृद्ध किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।