नरवल: महाराजपुर में फॉर्च्यूनर का टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर गुरुवार 3:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही फॉर्च्यूनर कार का टायर फटने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। महाराजपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।